Skip to main content
Other Aarti

पितर आरती | Shri Pitar Aarti

आरती · Prayag Pandits

जय जय पितरजी महाराज,मैं शरण पड़यो हूँ थारी।

शरण पड़यो हूँ थारी बाबा,शरण पड़यो हूँ थारी॥

आप ही रक्षक आप ही दाता,आप ही खेवनहारे।

मैं मूरख हूँ कछु नहि जाणू,आप ही हो रखवारे॥

 

जय जय पितरजी महाराज।

आप खड़े हैं हरदम हर घड़ी,करने मेरी रखवारी।

हम सब जन हैं शरण आपकी,है ये अरज गुजारी॥

 

जय जय पितरजी महाराज।

देश और परदेश सब जगह,आप ही करो सहाई।

काम पड़े पर नाम आपको,लगे बहुत सुखदाई॥

 

जय जय पितरजी महाराज।

भक्त सभी हैं शरण आपकी,अपने सहित परिवार।

रक्षा करो आप ही सबकी,रटूँ मैं बारम्बार॥

 

जय जय पितरजी महाराज।

Book a Puja for Other Aarti

Our pandits perform authentic Vedic ceremonies at sacred sites across India with video proof.

आपकी बुकिंग

🙏 Add ₹0 more for priority scheduling

अभी तक कोई अनुष्ठान नहीं चुना गया।

पूजा पैकेज देखें →
Need help booking? Chat with us on WhatsApp