Skip to main content
Other Aarti

श्री साईं बाबा आरती | Shri Sai Baba Aarti

आरती · Prayag Pandits

आरती श्री साईं गुरुवर की,परमानन्द सदा सुरवर की।

जा की कृपा विपुल सुखकारी,दु:ख शोक, संकट, भयहारी॥

 

आरती श्री साईं गुरुवर की,परमानन्द सदा सुरवर की।

 

शिरडी में अवतार रचाया,चमत्कार से तत्व दिखाया।

कितने भक्त चरण पर आये,वे सुख शान्ति चिरंतन पाये॥

 

आरती श्री साईं गुरुवर की,परमानन्द सदा सुरवर की।

 

भाव धरै जो मन में जैसा,पावत अनुभव वो ही वैसा।

गुरु की उदी लगावे तन को,समाधान लाभत उस मन को॥

 

आरती श्री साईं गुरुवर की,परमानन्द सदा सुरवर की।

 

साईं नाम सदा जो गावे,सो फल जग में शाश्वत पावे।

गुरुवासर करि पूजा-सेवा,उस पर कृपा करत गुरुदेवा॥

 

आरती श्री साईं गुरुवर की,परमानन्द सदा सुरवर की।

 

राम, कृष्ण, हनुमान रुप में,दे दर्शन, जानत जो मन में।

विविध धर्म के सेवक आते,दर्शन कर इच्छित फल पाते॥

 

आरती श्री साईं गुरुवर की,परमानन्द सदा सुरवर की।

 

जै बोलो साईं बाबा की,जै बोलो अवधूत गुरु की।

‘साईंदास’ आरती को गावै,घर में बसि सुख, मंगल पावे॥

 

आरती श्री साईं गुरुवर की,परमानन्द सदा सुरवर की।

 

Book a Puja for Other Aarti

Our pandits perform authentic Vedic ceremonies at sacred sites across India with video proof.

आपकी बुकिंग

🙏 Add ₹0 more for priority scheduling

अभी तक कोई अनुष्ठान नहीं चुना गया।

पूजा पैकेज देखें →
Need help booking? Chat with us on WhatsApp