Skip to main content
Ram ji Aarti

श्री सीताराम आरती | Shri Sitarama Aarti

आरती · Prayag Pandits

आसपास सखियाँ सुख दैनी,सजि नव साज सिन्गार सुनैनी,

बीन सितार लिएँ पिकबैनी,गाइ सुराग सुनाओ॥

 

गाओ गाओ री, प्रियाप्रीतम की आरती गाओ।

अनुपम छबि धरि दन्पति राजत,नील पीत पट भूषन भ्राजत,

निरखत अगनित रति छबि लाजत,नैनन को फल पाओ॥

 

गाओ गाओ री, प्रियाप्रीतम की आरती गाओ।

नीरज नैन चपल चितवनमें,रुचिर अरुनिमा सुचि अधरनमें,

चन्द्रबदन की मधु मुसकनमेंनिज नयनाँ अरुझाओ॥

 

गाओ गाओ री, प्रियाप्रीतम की आरती गाओ।

कंचन थार सँवारि मनोहर,घृत कपूर सुभ बाति ज्योतिकर,

मुरछल चवँर लिएँ रामेस्वरहरषि सुमन बरसाओ॥

 

गाओ गाओ री, प्रियाप्रीतम की आरती गाओ।

Book a Puja for Ram ji Aarti

Our pandits perform authentic Vedic ceremonies at sacred sites across India with video proof.

आपकी बुकिंग

🙏 Add ₹0 more for priority scheduling

अभी तक कोई अनुष्ठान नहीं चुना गया।

पूजा पैकेज देखें →
Need help booking? Chat with us on WhatsApp